Etah News: वृद्ध ने खाया जहर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
एटा, अगस्त 19 -- Etah News: गांव आसेपुर में वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। पुलिस के पहुंचने पर अंतिम संस्कार हो चुका था। कर्ज होने की भी चर्चा सामने आई है। पुलिस ने घरवालों को बताया कि अचानक तबियत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थाना मिरहची के गांव आसेपुर निवासी श्यामवीर (60) को परिवारीजन बुधवार सुबह करीब 11 बजे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। घरवालों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियो को बताया कि घर पर ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। एसओ मिरहची विदेश राठी का कहना है कि गांव में पुलिस पहुंची। अंतिम संस्कार हो चुका था। बताया कि अचानक उल्टी हुई और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.