Etah News: विषखांपर आने पर छत पर भागीं बच्चियां, दहशत
एटा, अगस्त 10 -- Etah News: गांव नगला भगत में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। घर में विषखापर (मिनी लिजार्ड) आने के बाद डर के कारण बच्चियां छत पर भाग गईं। इसी दौरान मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। इससे पांच बच्चियां घायल हो गईं। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजन घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। दो बच्चियों को घरवाले प्राइवेट क्लीनिक ले गए। थाना मिरहची के गांव नगला भगत निवासी नरसंत कुमार के घर पर बच्चियां खेल रही थी। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर के एक मंजिल पर बने कमरे में विषखांपर दिखाई दी, जिसे देखकर बच्चियां घबराकर छत की ओर दौड़ गईं। तीसरी मंजिल पर भागकर पहुंच गई और एक छज्जा पर जाकर खड़ी हो गई। इसी दौरान पुराने मकान का छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। मलबे की चपेट में आने से पांच बच्चियां घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.