एटा, अक्टूबर 24 -- Etah News: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत विशेष बूथ दिवस पर शनिवार को जनपद में 1644 बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन हुआ। बूथ लेबल अधिकारियों ने पुनरीक्षण कार्य, प्राप्त आवेदनों, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन करने की कार्रवाई की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अरुन्मोली ने शिविरों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अरुन्मोली ने एटा सदर विधानसभा क्षेत्र के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 100, 101 एवं 102 का निरीक्षण पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण में दोपहर 12 बजे तक बूथ संख्या 100 पर पांच फॉर्म-6 प्राप्त होना बताया गया। बूथ संख्या 101 पर 9 फॉर्म-6 एवं 4 फॉर्म-7 तथा बूथ संख्या 102 पर 7 फॉर्म-6 एवं 1 फॉर्म-7 प्राप्त होने की जानकारी दी गई। जिला ...