एटा, नवम्बर 7 -- Etah News: विधानसभा और पंचायत निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने की कवायद तेज कर दी है। शनिवार को जीडी इंटरनेशनल कॉलेज अलीगंज में बूथ लेवल अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम डॉ. शशि शेखर ने स्पष्ट किया कि विधानसभा और पंचायत निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करना बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। ऐसे मतदाताओं पर ध्यान दिया जाए, जो पात्रता पूरी करने के बावजूद अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं। तहसीलदार संजय कुमार ने बीएलओ को निर्देशित किया है कि मतदाता सूची का कार्य केवल कागजी औपचारिकता न समझें, बल्कि प्रत्येक बूथ पर वास्तविक स्थिति के आधार पर जांच करें।खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि बी...