Etah News: विद्युत पोल में आए करंट से किसान की मौत
एटा, जुलाई 8 -- Etah News: खेत पर जाते समय विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि थाना रिजोर के गांव नगला बिके निवासी विजयपाल (55) बुधवार को खेत पर फसल देखने गए थे। खेत पर विद्युत पोल लगे हुए है। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते उसमें करंट आ गया। पोल में आए करंट की चपेट में आकर विजयपाल अचेत होकर नीचे गिर पड़े। परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उन्हे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने विजयपाल को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.