Etah News: विद्युत पोल में आए करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: रविवार शाम को किसान की पोल में आए करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। विद्युत पोल घर के पास लगा हुआ था जिसमें पहले से करंट आ रहा था। ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। मृतक के परिजनों ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। जलेसर कोतवाली के गांव नोहखास निवासी 38 वर्षीय कुलदीप पुत्र जोधन सिंह रविवार की शाम करीब पांच बजे खेतों से कार्य कर घर लौट रहा था। घर से पहले गली के कोने पर पोल लगा हुआ है वहीं पर कुलदीप का पैर फिसल गया। बताया जा रहा है कि पोल में पहले से करंट आ रहा था। पोल की चपेट में आ गए। करंट लगने पर कुलदीप अचेत होकर नीचे गिर पड़े। परिजन तत्काल सीएचसी जलेसर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.