एटा, सितम्बर 11 -- Etah News: शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के तहत विकास कार्यों, विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम अरविन्द सिंह ने विभागवार समीक्षा की। डीएम ने कहा कि शासन अगस्त माह के लिए जारी की गई रैंकिंग में जनपद एटा ने अलीगढ़ मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी अधिकारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कुछ विभागों ने अभी भी अपने कार्यों, पोर्टल पर समयबद्ध फीडिंग में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती जा रही है। शासन से सीएम डैशबोर्ड में नए पैरामीटर जोड़े गए हैं। अधिकारी इनका गहन अध्ययन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करें। प्रगति की फीडिंग समय से पूर्ण कराएं。

पंचायती राज विभाग की समीक्षा पंचायती राज विभाग समीक्षा में डीएम ने नई जोड़ी गई योजना, पैरामीटर का प्रभाव...