एटा, अगस्त 17 -- Etah News: मिरहची, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा जल भरकर वापस लौटते समय कांवड़ियों की बाइक, मैक्स पिकअप की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद कांवडियां आपस में भिड़ गए। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी हाथापाई कर रही है। मारपीट में तीन कांवडियों के भी चोट आई है। पुलिस की माने तो आपस में समझौता हो गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामला रविवार शाम का है। कछला गंगा घाट से जल लेकर आ रहे कांवडियों की मैक्स पिकअप बाइक सवार कांवडियों से टकरा गई। घटना पशु पेंठ के पास हुई। वाहन टकराने के बाद दोनों पक्ष के कावंडिएं आमने-सामने आ गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: डाक कांवड़ियों ने कांवड़ियों को पीटा, मची अफरा-तफरी गाली गलौज के बाद मामला मारपीट में बदल गया। लड़ाई के दौरान आधा घंटे तक रोड जाम रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है ...