एटा, अगस्त 13 -- Etah News: अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव मनाया। गुरुवार को हुए कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने भगवान शंकर का स्वरूप धारण किया, जबकि नगर अध्यक्ष गीतु वार्ष्णेय ने माता पार्वती का रूप धारण किया। कार्यक्रम में सावन के मल्हार, तीज के गीत, झूला एवं भजन-कीर्तन का सुंदर आयोजन हुआ। महिलाओं ने सावन के मधुर गीत एवं भोले बाबा के भजनों के माध्यम से भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना कर उन्हें रिझाया।अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ ने संकल्प लिया कि संगठन के सेवा एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से नगर में भी खुशहाली और सकारात्मकता का वातावरण बने। यह भी पढ़ें- Balrampur News: उत्साह पूर्वक महिला अध्यापिकाओं ने मनाया हरि...