एटा, अक्टूबर 23 -- Etah News: जनपद में वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने हत्सारी में बीमारों की जांच कर उपचार दिया। जिले के विभिन्न गांवों से आए चार और बुखार पीड़ितों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आने पर मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में चार नए डेंगू मरीजों में ब्लॉक मारहरा के गांव रसूलपुर निवासी 15 वर्षीय सचिन पुत्र पवेन्द्र, परसौन निवासी 17 वर्षीय दुष्यंत कुमार पुत्र भवर सिंह, चिलासनी निवासी 31 वर्षीय राजकिशोर हैं। 24 घंटे में संचारी रोग वार्ड में भर्ती हुए बुखार रोगी जांच में डेंगू पॉजिटिव निकले हैं।

डेंगू पॉजिटिव मरीजों का उपचार फर्रुखाबाद के गांव पिवारा निवासी 45 वर्षीय शिवसिंह पुत्र भोजराज को पांच दिन से बुखार आने पर परिजनों ने मेडिकल...