Etah News: वर्षायोग : चार माह साधु-श्रावकों को स्वर्णिम समय : आर्यिका आनंद मती
एटा, जुलाई 31 -- Etah News: गुरुवार सुबह ठंडी सड़क स्थित श्री नेमिनाथ जिनालय में नागौर गौरव आर्यिका आनंदमती माताजी के मंगल वर्षा योग 2026 के लिए कलश की स्थापना हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से रागिनी जैन, दीप प्रज्वलन सुधाकर जैन, आरके जैन ने किया। आर्यिका आनंद मती माताजी ने बताया चातुर्मास के चार महीने श्रावक और साधु के लिए पुण्यवर्द्धक स्वर्णिम समय होता है। वर्षाकाल में पृथ्वी हरे भरे पेड़-पौधों से आच्छादित हो जाती है। अनंत जीव राशि उत्पन्न हो जाती है। हिंसा से बचने के लिए जैन साधु-साध्वियां एक ही स्थान पर ठहरकर धर्म साधना करते हैं। श्रावक उनकी शुभ क्रियाओं, आहारचर्या, स्वाध्याय, संयम, दान, वैय्यावृत्ति में संलग्न रहकर पुण्य कोष बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: चातुर्मास श्रावकों के लिए भी आत्मसंयम स्वाध्याय व धर्माराधना का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.