एटा, नवम्बर 9 -- Etah News: सोमवार को पुरानी बस्ती स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर में जागृति संत आचार्य नयन सागर महाराज की मौजदूगी में चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर निर्वाणोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में शांति धारा, नित्य नियम, पूजन, महावीर प्रभु की पूजा हुई। निर्वाण कांड के पश्चात भगवान महावीर को निर्वाण लाड़ू समर्पित किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मोक्ष कल्याणक पर हुआ शान्ति धारा, अभिषेक व पाठमंदिर में निर्वाणोत्सव का आयोजन आचार्य नयन सागर महाराज ने मंगल प्रवचन में बताया कि 2553 वर्ष पूर्व बिहार प्रांत में पावापुरी नगरी में भगवान महावीर स्वामी ने निर्वाण पद को प्राप्त किया। बहुत मंगलमय क्षण थे। उनका आत्मानुशासन, गुणानुशासन, जनमानस के लिए एक मिसाल बन गया। उनका व्यक्तित्व इतना उत्कृष्ट है। उन्होंने पेड़ के एक पत्ते में प्र...