एटा, सितम्बर 9 -- Etah News: अलीगंज, मैनपुरी के युवक से हजारों की नकदी लूटने के मामले में पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। लुटेरों की तलाश में पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। बता दें कि जिला मैनपुरी थाना बिछवां के गांव मोहनपुरा निवासी दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि तीस अगस्त को बाइक से मोहनपुरा से अलीगंज जा रहा था। दोपहर में गांव देवतरा स्थित एक पंप से आगे पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रुकवा ली। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाता। लुटेरों ने तमंचा तान दिया। इससे वह घबरा गए। लुटेरे 41 हजार रुपये लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली अलीगंज में जाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की। जांच क...