Etah News: लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने देखी वर्चुअल रियलिटी लैब
एटा, नवम्बर 14 -- Etah News: शनिवार को लिमरा इंटरनेशनल स्कूल में वर्चुअल रियलिटी लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आधुनिक पहल के साथ विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक आधारित शिक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इस आधुनिक लैब के माध्यम से कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई तकनीक आधारित तरीके से कराई जाएगी। विद्यार्थी वर्चुअल रियलिटी और थ्री डी चलचित्रों के जरिए विषयों को आसानी से समझ सकेंगे। इससे कठिन विषयों को सरल, रोचक और व्यावहारिक ढंग से सीखने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ मौके पर विद्यालय के चेयरमैन मोहम्मद उमर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शैलजा थॉमस ने की। विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद समर एवं मोहम्मद समीर उपस्थित रहे। विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर बीनू थॉमस के मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.