Etah News: लापरवाही पर 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम नोटिस
एटा, जुलाई 24 -- Etah News: बाल विकास परियोजना अलीगंज में पोषण ट्रैकर ऐप पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की फीडिंग में लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुमा देवी ने 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया है। सीडीपीओ ने बताया परियोजना स्तर एवं कार्यालय की ओर से कई बार दूरभाष, व्हाट्सएप तथा अन्य माध्यमों से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों के निर्वहन के संबंध में सचेत किया जा चुका है। बावजूद इसके पोषण ट्रैकर ऐप पर टेक होम राशन (टीएचआर) वितरण की फीडिंग नियमित रूप से नहीं की जा रही है। जबकि विभागीय निर्देशों के अनुसार जैसे ही एनएफएसए के माध्यम से राशन प्राप्त होता है, उसका वितरण लाभार्थियों को कराकर पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस कैप्चरिंग के माध्यम से तत्काल फीडिंग करना अनिवार्य है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.