Etah News: लापता युवक का खेत में पड़ा मिला शव, मचा कोहराम
एटा, अगस्त 30 -- Etah News: लापता युवक का शव खेत में पड़ा मिला। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पहुंचे घरवालों में शव को देख कोहराम मच गया। कोतवाली नगर के मोहल्ला चौंचा वनगांव निवासी छोटे (20) पुत्र अंगनलाल शुक्रवार सुबह से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान देर शाम युवक का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: लापता युवक का शव रोहिणी नदी में उतराता मिला पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। नगर पुलिस मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.