एटा, अगस्त 3 -- Etah News: जीटी रोड स्थित लहुलुहानवस्था में पड़े मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले के थाने में भी फोटो भेजे है। रविवार दोपहर राहगीरों ने भाजपा कार्यालय के सामने एक निर्माणाधीन मकान में एक युवक का शव पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसके सिर से खून निकलता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह भी पढ़ें- Etah News: जीटी रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने मिला युवक का शव युवक के सिर में चोट लगी हुई थी और मौके पर काफी खून फै...