Etah News: लटके बिजली के तार की चपेट में आकर छात्र को लगा करंट
एटा, सितम्बर 23 -- Etah News: अलीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोहल्ला काजी मुनव्वर गेट के पास बुधवार को सड़क किनारे लटके बिजली के तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र झुलस गया। तेज झटका लगने से छात्र करीब पांच फीट दूर जाकर गिरा। साइकिल बिजली के पोल के नीचे तारों में चिपक गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। राहगीरों के अनुसार सड़क पर एक ओर चार पहिया वाहन आ रहा था, जबकि दूसरी ओर छात्र केशव निवासी अलीगंज बुधवार को साइकिल से जा रहा था। वाहन को बचाने के प्रयास में छात्र सड़क किनारे बिजली के खंभे के नीचे लटके तार के संपर्क में आ गया। तार छूते ही उसे जोरदार करंट लगा और वह करीब पांच फीट दूर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही केशव के पिता योगेश शर्मा मौके पर पहुंचे और बच्चे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.