एटा, जुलाई 20 -- Etah News: गांव नगला पुढिहार में लगातार हो रही बारिश के बीच हादसा हो गया। सीमेंटेड शेड की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों ने सभी महिलाओं को बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। एक महिला को मृत घोषित कर दिया है। कोतवाली देहात के गांव नगला पुढिहार निवासी फूलमाला (55) पत्नी प्रेम सिंह, रीना देवी, कुसुम देवी के साथ सोमवार शाम को सीमेंटेड शेड की नीचे बैठी हुई थी। बताया जा रहा है कि अचानक से दीवार गिर पड़ी। दीवार गिरने के बाद तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। चीख की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला। सभी को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला फूलमाला की मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही...