Etah News: रोडवेज बस ने मारी दूल्हा-दुल्हन की कार में टक्कर, गंभीर घायल
एटा, नवम्बर 21 -- Etah News: शादी की खुशियां उस समय चीख-पुकार में बदल गईं, जब दुल्हन को विदा कराकर घर लौट रहे दूल्हे की स्कॉर्पियो कार को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नवदंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दूल्हे के दो भाई भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव पिंजरी निवासी कामिनी की शादी दीपक निवासी जगतपुर चंडीगढ़ पंजाब के साथ तय हुई थी। शुक्रवार को बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शनिवार को दुल्हन की विदाई कराकर दूल्हा अपने भाइयों नीरज ओर मंजीत के साथ स्कॉर्पियो से घर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मलिहाबाद में बारातियों की वैन और कार में भिड़ंत, मां-बेटी और चालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.