Etah News: रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो घायल
एटा, जुलाई 17 -- Etah News: अलीगंज और जैथरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया है। इसमें दो लोगों की हालात गंभीर देख रेफर किया गया है। शुक्रवार की थाना अलीगंज क्षेत्र केगांव लडसिया निवासी सुर्देश पुत्र तोकसिंह अपने साथी नीरज पुत्र रघुवीर सिंह को लेकर ट्रैक्टर से खेत पर धान की रोपाई करने के लिए जा रहे थे। यह लोग अभी कुछ ही दूर निकल पाए थे कि रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर बीच से टूट गया। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए। दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। रोडवेज बस चालक नरेश पाल निवासी डोटली, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस को हल्की चोटें आईं।
दूसरा हादसा दूसरा हादसा गांव झकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.