Etah News: रोजगार मेले में 56 युवाओं को निजी क्षत्र में मिला रोजगार, चेहरे खिले
एटा, जुलाई 14 -- Etah News: मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय ने जिला पंचायत परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में आये कुल 95 अभ्यर्थियों से 56 युवाओं को निजी क्षेत्र की चार कंपनियों ने चयनित कर रोजगार प्रदान किया है। रोजगार मेले में लैगप्रो सोल्यूशन कंपनी में 32 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से 20 का चयन किया। लाइफ इन्श्योरेन्स ऑफ इंडिया में 26 अभ्यर्थियों में से 16 का चयन हुआ। ग्रोफास्ट फर्टिलाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड में 27 अभ्यर्थियों में से 14 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जी-4-एस (जी4एस) कम्पनी में 10 अभ्यर्थियों में से छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नियमित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.