एटा, जुलाई 31 -- Etah News: एटा-बरहन रेल खंड पर स्थित अवागढ़ रेलवे स्टेशन जनप्रतिनिधि एवं रेल प्रशासन की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। क्षेत्र हजारों की आबादी और आर्थिक गतिविधियों का केंद्र होने के बाद भी यहां एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव नहीं होता। अवागढ़ क्षेत्र केवल ऐतिहासिक और व्यापारिक दृष्टिकोण से ही महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी और मरीज इलाज के लिए आगरा आवागमन करते हैं। एटा-बरहन रेल खंड पर अवागढ़ एक प्रमुख स्टेशन का दर्जा रखता है, लेकिन यहां से गुजरने वाली एटा-आगरा पैसेंजर ट्रेन बिना रुके ही निकल जाती है। ट्रेन का ठहराव न होने से केवल यात्रियों को ही असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है。

यातायात की अन्य समस्याएं वहीं दूसरी ओर क्ष...