एटा, अक्टूबर 14 -- Etah News: एटा रेलवे स्टेशन पर कम क्षमता वाली पुरानी लूप लाइन एवं स्लीपरों को बदलने का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य का मुख्य उद्देश्य स्टेशन क्षेत्र में रेल गाड़ियों की रफ्तार को बढ़ाना और परिचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाना है। एटा स्टेशन परिसर में अब तक कम क्षमता वाली पुरानी और घिसी हुई पटरियों का उपयोग हो रहा था। जिससे ट्रेनों की गति पर अंकुश लगा रहता था और भारी मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों के सुचारु संचालन में तकनीकी बाधाएं आ रही थीं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उमरे ने पुरानी पटरियों और स्लीपरों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- 200 ट्रेनों का दबाव कम होगा, स्पीड भी बढ़ेगी; जमालपुर-भागलपुर तीसरी लाइन की जमीन का काम शुरूमजबूत पटरियों और नए स्लीपरों का काम अब इनके स्थान पर 60 किलोग्राम प्रत...