Etah News: रेलवे स्टेशन पर बढाई जा रही प्लेटफॉर्म की लंबाई, यात्रियों को मिलेगी राहत
एटा, जुलाई 15 -- Etah News: एटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई कम होने के कारण पैसेंजर ट्रेन के आधे कोच प्लेटफार्म से बाहर निकल जाते हैं। इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने संबंधी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को हो रहीं इस समस्या को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 22 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संज्ञान लेते हुए प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाए जाने का कार्य शुरू कराया गया है। एटा रेलवे स्टेशन के एकमात्र प्लेटफॉर्म की लंबाई वर्तमान में मात्र 244 मीटर है। प्लेटफॉर्म छोटा होने के कारण यहां से प्रतिदिन संचलित हो रही 12 कोच की एटा-आगरा एवं एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन पूरी तरह से प्लेटफॉर्म पर खड़ी नहीं हो पा रही। ट्रेन के पीछे के कई कोच प्लेटफॉर्म से काफी बाहर तक खड़े हो रहे हैं। इस वजह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.