एटा, अगस्त 12 -- Etah News: एटा, शहर में पर्यटन और गौरवमयी इतिहास को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे पुल पर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की भव्य और विशाल प्रतिमा बाबूजी कल्याण सिंह के बराबर स्थापित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तालग्राम में जल्द सजेगा वीरांगना अवंतीबाई लोधी चौक, प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेजशहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिष्ठा वीरांगना अवंतीबाई लोधी प्रतिमा की स्थापना मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और शीतलपुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी है। एक ही भव्य परिसर और दो अलग-अलग ऊंचे प्लेटफार्म पर दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इस स्थल पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी की युद्ध कला को दर्शाती प्रतिमा के साथ ही, उत्तर प...