एटा, जुलाई 20 -- Etah News: सोमवार का दिन शहर वासियों के लिए गर्मी से बड़ी राहत लेकर आया। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बेहाल जनमानस को सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुकून दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश और दिन भर आसमान में काले बादलों छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में सामान्य से भी अधिक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह से ही आसमान घने बादल घिरा रहा, दोपहर करीब 12 बजे से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तीन बजे तक तक रुक-रुक कर जारी रहा। इस कारण शहर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर धूप न निकलने और हल्की ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह निजात मिली। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के अनुसार, बीते दिन जिल...