एटा, जुलाई 19 -- Etah News: एटा, पिछले एक सप्ताह से पड़ रही उमस भरी भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया। एक हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाला और सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। जिससे जनमानस को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में करीब 07 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से दोपहर तक हुई इस रिमझिम बारिश के बाद भी उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, लेकिन बादलों की आवाजाही ने धूप के तेवरों को ढीला कर दिया। बारिश के दौरान रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों के मुकाबले पारे में आई इस आंशिक गिरावट के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। कूलर और एसी की हवा में भी थोड़ी ठ...