एटा, अगस्त 17 -- Etah News: समोसा ले रहे सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की जेब से जेबकतरों ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना सकीट के गांव घुटलई निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ओमकार सिंह ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जुलाई पंजाब नेशनल बैंक में 80 हजार रुपये जमा कराने गए थे। खाते में पैन कार्ड लिंक न होने के कारण बैंक में केवल 50 हजार रुपये ही जमा हो सके। बाकी के 30 हजार रुपये जेब में रख लिए थे। बताया कि हाथी गेट के सामने स्थित समोसे की दुकान पर समोसा लेने पहुंचे। समोसा लेते समय जेबकतरे ने जेब काटकर तीस हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि 31 जुलाई को पहला प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद तीन अगस्त को फिर से प्रार्थना पत...