एटा, सितम्बर 2 -- Etah News: गांव बड़ौली में रास्ते पर जानवर बांधने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले गए। दोनों पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायल एक युवक की इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई। थाना मिरहची के गांव बडौली निवासी शिवराज और योगेन्द्र सिंह चचेरे-ततेरे भाई है और रास्ते को लेकर विवाद है। मंगलवार रात को रास्ते में जानवर बांधने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से शिवराज (25) पुत्र कल्याण सिंह, मां जानकी देवी, पत्नी आरती तथा दूसरे पक्ष से योगेन्द्र, भाई पदम सिंह, इसकी पत्नी ललिता घायल हो गई। सभी घायलों को स्वास्थ्य केन्द्र मारहरा भेजा गया। हालत गंभीर देख शिवराज को आगरा रेफर कर दिया। बुधवार को इलाज के दौरान शिवराज की मौत हो गई। युवक की मौत के ब...