एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त हो गई है। प्रांतीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री से वार्ता होने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की है। संविदा कर्मियों की मांगों, हितों को लेकर 22 सितंबर से चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया। शुक्रवार शाम को लखनऊ में आंदोलन समाप्त होने की घोषणा के साथ ही संविदा कर्मियों को कार्यस्थल पर लौटने को कहा गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ एटा जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों एवं हितों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि से कार्य पर उपस्थित न होने की स्थिति में संबंधित कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह भी पढ़ें- Shamli News: लिखित सहम...