एटा, अक्टूबर 26 -- Etah News: जिलेभर में सोमवार को रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव की धूम रही। शहर में वाल्मीकि मेला कमेटी के माध्यम से बैंडबाजे एवं डोले-झांकियों के साथ महर्षि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शहर के मोहल्ला जाटवपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर सुबह हवन पूजन किया गया। जिसमें वाल्मीकि समाज के लोगों ने आहुति दी। इसके साथ ही गांधी मार्केट में भंडारा एवं प्रसाद वितरित किया गया। शाम को सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने जाटवपुरा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर रामायाण रचनाकार की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Nainital News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्राशहर में निकली भव्य शोभायात्रा महर्षि की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर ...