Etah News: रानी अवंतीबाई शोभायात्रा में जयघोषों से गूंज उठे मारहरा-मिरहची
एटा, अगस्त 30 -- Etah News: एटा, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कस्बा मिरहची से मारहरा तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें में लोधी समाज के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। शोभायात्रा का शुभारंभ मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर एवं वीरांगना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि रानी अवंतीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और समाज के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। इसके बाद मिरहची से प्रारंभ हुई शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और वीरांगना के जयघोषो के साथ आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.