Etah News: रात में नलकूप की कॉपर केबिल काट ले गए चोर, 30-35 किसान प्रभावित
एटा, अगस्त 3 -- Etah News: तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला सुखदेव, नीमखेड़ा सहित आसपास के गांवों में देररात चोरों ने नलकूपों को निशाना बनाते हुए कॉपर की बिजली केबिल काट ली। करीब 30 से 35 बिजली उपभोक्ताओं के नलकूपों की कॉपर केबिल चोरी कर ली गई। इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया। किसानों का कहना है कि चोर लाखों रुपये की केविल काट लें गए। किसानों का कहना है कि रात के समय बिजली आपूर्ति न होने का फायदा उठाकर चोर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि रात में दो फेज में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसानों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा करने की मांग की। किसान नेता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीडीआर के आधार पर जांच कर आरोपितों को गिरफ्तार करे। उन्होंने चेतावनी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.