Etah News: राजा का रामपुर क्षेत्र में एक ही रात में तीन स्थानों पर चोरी
एटा, जुलाई 17 -- Etah News: गुरुवार रात चोरों ने तीन अलग-अलग गांवों में बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। एक अन्य घर में चोरी का प्रयास विफल रहा। पहली वारदात ग्राम बिल्सड़ पछायां निवासी योगेंद्र सिंह शाक्य के घर पर हुई। परिवार के सदस्य दूसरे मकान में सोने गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। पीड़ित वरुण कुमार शाक्य की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, चोर अलमारी से 17 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी पायल और कानों के झुमके चोरी कर ले गए।
चोरी की दूसरी वारदात चोरी की दूसरी वारदात बिल्सड़ पट्टी में रामनरेश पुत्र भोजराज के घर हुई। वारदात के समय परिवार के लोग कमरे के बाहर खुले में सो रहे थे, जबकि कमरा बंद था। चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखी नगदी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.