एटा, अक्टूबर 1 -- Etah News: मारहरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढौली में बीते तीन दिन में रैपिट किट से हुई जांच में दो वायरल फीवर रोगी संभावित डेंगू के मिले। इसके अलावा गांव में आठ से दस मरीज वायरल फीवर के भी है। दो संभावित डेंगू मरीजों के मेडिकल कालेज में भर्ती होने पर गुरुवार को प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, सीएचसी मारहरा एमओआईसी डा.रविरंजन ने गांव में पहुंचकर स्थिति को देखा है।

गांव में स्वास्थ्य स्थिति गुरुवार दोपहर में प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी, मारहरा एमओआईसी के साथ गांव रसूलपुर गढौली में पहुंचे। जहां पर उन्होंने गांव में घर-घर जाकर लोगों से मिले। गांव में भ्रमण के दौरान जगह-जगह गंदगी मिली। गांव में भ्रमण के दौरान वायरल फीवर के आठ-दस रोगी होने की भी जानकारी टीम को मिली। गांव में मच्छरों की बढ़ती तादात और वायरल फीवर रोगी...