एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: रसूलपुर गढ़ौली में के 10 बीमार रोगियों की एलाइजा जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो गई है। इसमें गांव के चार रोगी डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। रविवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 35 बुखार रोगी और मिल गए। मेडिकल कालेज से रविवार तक 52 सैंपल की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी है। इसमें गांव के कुल 10 मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि 6 अक्तूबर से अब तक लगातार स्वास्थ्य टीम रसूलपुर गढ़ौली में कैम्प कर रही है। टीम में शामिल चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों को जांच एवं उपचार देने का काम कर रहे है। छह अक्तूबर से गांव में लगातार स्वास्थ्य टीम संभावित डेंगू रोगियों की कन्फर्म एलाइजा जांच के लिए सैंपल लेकर भेज रहे हैं।

रसूलपुर गढ़ौली में डेंगू जांच की स्थिति इसमें...