एटा, अगस्त 27 -- Etah News: रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को शहर के बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने की जल्दी में निकलीं बहनों, महिलाओं और बच्चों को सुबह से लेकर दोपहर तक बसों के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। गुरुवार को सुबह सात बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। दोपहर होने तक लोकल रूटों की बसें पूरी तरह गायब हो गई। उसके कारण बरेली, बदायूं, कासगंज, धुमरी, जैथरा, अलीगंज, कायमगंज, कुरावली, मैनपुरी, शिकोहाबाद और गंजडुंडवारा जाने वाले यात्री घंटों बस के इंतजार में बस स्टैंड पर खड़े रहे। जैसे ही कोई बस स्टैंड में प्रवेश करती, उसमें सवार होने के लिए यात्रियों के बीच होड़ मच जाती। केवल लोकल ही नहीं, बल्कि पूरब दिशा की ओर लंबी दूरी के सफर पर जाने वाले यात्रियों को भी काफ...