Etah News: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किया सकीट-मलावन में फ्लैग मार्च
एटा, अगस्त 27 -- Etah News: गुरुवार को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कस्बा सकीट और मलावन के लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए सीओ एवं थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ वाहनों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने विशेषकर महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। रक्षाबंधन के साथ आगामी त्योहार जन्माष्टमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ सकीट नीतीश गर्ग, थाना प्रभारी मधू दुबे ने पुलिस बल के साथ वाहनों पर फ्लैग मार्च किया। मार्च के दौरान शांतिपूर्ण रूप से त्योहारों को मनाने के लिए कहा गया एव महिलाओं को पूरी तरह सुरक्षित होने का अहसास दिलाया गया। सीओ ने त्योहारों को शांतिपूर्ण रूप से मनाते हुए एक-दूसरे के साथ भाईचारा बनाये रखने की बात कही। उन्होंने सख्त हिदायद देते हुए कहा कि कोई भी भ्रामक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.