Etah News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग से गांव में मची अफरा-तफरी
एटा, अक्टूबर 17 -- Etah News: गांव सुंदरपुर में प्रधानी की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग होने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस आने पर आरोपी मौके से भाग गए। मामले में दरोगा ने दोनों पक्ष के 13 आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर में तैनात एसआई अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव सुंदरपुर में सत्यवीर तथा दूसरे पक्ष से वीरेन्द्र में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है। एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष से कुछ लोग तमंचा मिलने के मामले में जेल गए थे और दो दिन पहले ही जेल से छूटकर आए है। उन्हे शक था दूसरे पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर जेल भिजवाया था। उसी विवाद में कहासुनी हुई और कहासुनी के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.