एटा, अक्टूबर 20 -- Etah News: युवती को पकड़कर ले जाने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती की मां ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली देहात के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी योगेश निवासी नगला गलू कोतवाली देहात सहित दो नामजद, दो अज्ञात आरोपी नौ अगस्त को बेटी का मुंह पकड़कर बाइक पर बैठा लिया और पटरी की तरफ ले जाकर आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली देहात पुलिस...