एटा, अक्टूबर 11 -- Etah News: मोहल्ला अवंतीबाईनगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। कमरे में पहुंचे घरवालों ने शव लटका देखा। शव लटका देख घरवालों में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली नगर के मोहल्ला अवंतीबाईनगर शशिकांत (20) पुत्र दिनेश कुमार तीन भाइयों में बीच का था। रविवार शाम को कमरे में चला गया। कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम कमरे में पहुंचे घरवालों को शव लटका मिला। शव लटका देख घरवालों की चीख निकल गई।चीख की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंच गए और मामले की जानकार पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। नगर पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...