Etah News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
एटा, सितम्बर 22 -- Etah News: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना बागवाला के गांव खडौआ निवास वीरपाल (36) पुत्र सुंदरपाल सोमवार को घर से निकल गया। उसके बाद से घर नहीं लौटा। कुछ लोग खेत पर पहुंचे। पेड़ पर वीरपाल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव लटका देख युवक की चीख निकल गई और घरवालों को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही घरवाले भी पहुंच गए और शव लटका देख कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एसएचओ बागवाला ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.