Etah News: युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
एटा, जुलाई 2 -- Etah News: सकीट आसपुर मार्ग पर कलश विसर्जन करने जाते समय जमकर मारपीट हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव शेखपुरा स्थिति गमा देवी मन्दिर पर श्रीमद भागवत कथा के समापन होने पर गांव शेखपुरा के ग्रामीण गांव बाबली स्थित नहर पर कलश विसर्जन के लिए गए थे। सकीट आसपुर मार्ग पर गांव बाबली के पास जमकर मारपीट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे है। थानाध्यक्ष विदेश राठी ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.