Etah News: युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका, जीभ निकली थी बाहर
एटा, सितम्बर 7 -- Etah News: गांव कुंवरपुर में युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया। जीभ बाहर निकली हुई थी साथ ही एक हाथ में गमछा बंधा हुआ था। खेत पर गए किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जीभ बाहर होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई होगी। शव शिनाख्त को प्रयास किए जा रहे है। जिले के साथ-साथ पड़ोसी जिले के थाने में भी फोटो भेजे गए हैं।
हत्या का पता करने की प्रक्रिया थाना रिजोर के गांव कुंवरपुर में सोमवार दोपहर को किसान खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही राजवीर सिंह के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। शव को देख भीड़ एकत्रित हो गई। युवक के हाथ में गमछा बंधा हुआ था साथ ही जीभ बाहर निकली गई थी। शव भी काफी काला पड़ गया है। भीड़ में से एक युवक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर रिजोर थाना पुलिस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.