Etah News: युवक की मौत के मामले में पूर्व चेयरमैन के चालक पर रिपोर्ट
एटा, जुलाई 29 -- Etah News: कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में मृतक के बेटे ने टेंपो चालक और पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की इनोवा कार के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के गांव कुकराया रतनपुर निवासी विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 47 वर्षीय पिता सुरेश सिंह 26 जुलाई को बाइक से कायमगंज-अलीगंज मार्ग से गुजर रहे थे। एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी उनके आगे चल रहे एक टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक टेंपो से टकरा गई और सुरेश सिंह सड़क पर गिर पड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की इनोवा कार के चालक ने सड़क पर गिरे सुरेश सिंह को अपनी चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.