एटा, सितम्बर 1 -- Etah News: गांव मिलावली में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए। कोतवाली देहात गांव मिलावली निवासी श्यामपाल सिंह (45) पुत्र महाराज सिंह का तहेरे भाइयों योगेश, अन्य से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार को जमीन विवाद में तहेरे भाइयों ने लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से श्यामपाल, इनके भाई कमलेन्द्र, पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया। हमले से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मारपीट में श्यामपाल को गंभीर चोटें आईं। हालत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने आगरा गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शु...