एटा, अगस्त 26 -- Etah News: बदलते मौसम में गांव विल्सड पट्टी में वायरल बुखार ने पैर पसार लिए हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई और बुधवार को विशेष स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने गांव पहुंचकर करीब 110 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें 70 से 80 मरीज अकेले बुखार से पीड़ित पाए गए। ​कैंप में मरीजों को निशुल्क दवाएं दी गईं और चिकित्सकों ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श दिया। बुखार के अलावा बड़ी संख्या में सर्दी-जुकाम, खांसी और त्वचा रोग से पीड़ित मरीज भी जांच कराने पहुंचे। प्रधान सीताराम ने बताया कि गांव में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती देख उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक अलीगंज डॉ. सर्वेश से संपर्क कर कैंप लगाने की मांग की थी।ब...