एटा, सितम्बर 21 -- Etah News: मोहल्ला नेहरूनगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुरालीजनों के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है। कोतवाली नगर के मोहल्ला नेहरुनगर निवासी ओमवीर उर्फ भोला (29) पुत्र सतीश ट्रैक्टर मिस्त्री थे। सोमवार को युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को फंदे से नीचे उतारा गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। मृतक के भाई का आरोप है कि ससुरालीजनों ने पिटाई की थी। इससे वह काफी आहत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रव...