Etah News: मोबाइल की दुकान से चोरी करने वाले चोर पकड़े, सामान बरामद
एटा, अगस्त 18 -- Etah News: दुकान से चोरी करने के मामले में बागवाला पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। थाना बागवाला पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस टीम के साथ मिलकर घटना में प्रकाश में आए चार आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। एसएचओ बागवाला ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को गोलकुंआ स्थित मोबाइल की दुकान से चोरी हुई थी। दुकान की दीवार तोड़कर चोर मोबाइल, लैपटॉप अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। बताया कि स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम, सर्विलांस टीम के साथ मिलकर चोर सौदागर शेख निवासी कुरवानी तोला थाना मानिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल हाल निवासी भूड भरत नगर थाना विजय नगर गाजियाबाद, गंगा सिंह उर्फ गौरव पुत्र रामपूत सिंह, अभि पुत्र गंगा सिंह, भीष्म पाल पुत्र भरत सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.